लोक अदालत में 10230 मुकदमों का निस्तारण
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 10230 मुकदमों का निस्तारित किया गया। मौके पर जिला जज रामानंद ने सर्वाधिक 44 मुकदमों का निस्तारित किया। साथ ही प्रतिकर के रूप में 1327500 रुपए दिलाया गया। जबकी आठ करोड़ 24 लाख (82400000) धनराशि का सेटलमेंट किया गया। पिछले वर्ष से लगभग ढाई करोड़ प्रतिकर और 4500 अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज रामानंद, डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं समस्त विभागों की ओर से आकर्षण शिविर लगाया गया। जिसमें 332 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 430 लोगों के आंखों की जांच हुई और 53 लोगों को नि:शुल्क चश्मा दिया गया। इसके अलावा दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से शिविर में आए दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल भी दी गई। कार्यक्रम में आए कॉलेज के प्रधानाचार्यो को सेवा प्राधिकरण सचिव शिवेंद्र मिश्र की ओर से एक-एक पौधा उपहार में देकर पर्यावरण बचाव पर जोर दिया गया। वहीं बीआरडीपीजी कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली उकेरा और मां सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। मौके पर न्यायिक अधिकारी मनोज मिश्र, र्स्वणमाल सिंह, सत्येंद्र तिवारी, नवीन सिंह, आनंद प्रिय गौतम, रजनीश कुमार, लोकेश कुमार, भूपेंद्र प्रताप के अलावा बार के अध्यक्ष सुशील मिश्र, सिंहासन गिरी, बृजबांके तिवारी, श्रीराम तिवारी, प्रकाश तिवारी, मनोज मिश्र, सत्येंद्र त्रिपाठी, रितेश मोहन, ज्ञानेश्वर मिश्र प्रीतम, संजय मिश्रा, शैलेंद्र मणि, नीरज, रामचंद्रगुप्त, अरविंद शाहनी, सुभाषचंद्र राव, विद्यासागर मिश्र आदि थे।