{"_id":"64a9addf521f49c27c04a764","slug":"discussion-on-connecting-with-self-employment-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-800-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर की चर्चा
Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पुरवा चौराहा स्थित वीणा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें कई नए सदस्यों को संस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष विभा पांडेय ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा, उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। डायरेक्टर आशा कुशवाहा ने कहा कि संस्था की ओर से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शकीला अंसारी ने कहा कि महिलाओं में विश्वास जगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मकसद है कि जिले की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान भगवान यादव, मुन्ना सिंह, बिंदु, पुष्पा यादव, मालती यादव, अनीता यादव, रीता आदि मौजूद रहीं। संवाद