फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Disaster prevention tips taught to teachers

Deoria News: आपदा से बचाव के शिक्षकों को सिखाए गए गुर

Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disaster prevention tips taught to teachers
- सदर बीआरसी में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

- फस्ट एड की डेमो के माध्यम से दी गई जानकारी
- आपदा के समय आसपास उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट आदि बनाने का दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आपदाओं से बचाए के लिए जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर स्थित शिक्षक भवन सभागार में किया गया। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को आपदा से बचाव के गुर सिखाए गए।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण में शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जो विद्यालय के अन्य शिक्षकों और छात्रों को जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण में विभिन्न आपदाओं भूकंप, बाढ़, लू, सर्पदंश, बिजली गिरने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। एनडीआरएफ गोरखपुर के गोपी गुप्ता व कुंदन कुमार की टीम ने प्राथमिक चिकित्सा का डेमो प्रस्तुत कर जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपदा के दौरान अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट आदि बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वह प्रशिक्षक के रूप में अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अन्य शिक्षकों तथा अभिभावकों को विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने को कहा।प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन सूचना किट व आईईसी मटेरियल वितरित किया गया। कार्यक्रम में विकास कुशवाहा, शिखा, शैलेश कुमार सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed