फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dinesh murder case: Second absconding accused also surrenders

दिनेश हत्याकांड : फरार चल रहे दूसरे आरोपी ने भी किया सरेंडर

Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dinesh murder case: Second absconding accused also surrenders
खुखुंदू। क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में अधेड़ की पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवें हत्यारोपी विशाल ने भी सोमवार दोपहर में थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी ने रविवार को ही सरेंडर किया था।
विज्ञापन

अब भी 20 से 25 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती है। उधर, हत्यारोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में दस दिन पहले बाइक तेज चलाने से मना करने पर हत्यारों ने दिनेश गुप्ता (50) की पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता का भी सात दिनों तक लखनऊ में इलाज चलने के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सीएम के संज्ञान में पहुंचने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने फरार चल रहे मुख्य तीन हत्यारोपियों मुकेश यादव, विशाल यादव और विनय यादव का लुकआउट जारी करा दिया। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस उसका मेडिकल कराने ले जा रही थी कि रास्ते में शौच के बहाने गाड़ी रोकवा कर मुकेश ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन फायरिंग कर दी थी।
पुलिस की जबानी कार्रवाई में मुकेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गिरफ्तार राम गणेश यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव और अनिल यादव को जेल भेज दिया है। विनय ने रविवार को तो विशाल ने सोमवार की दोपहर में हुलिया बदल कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोपहर में दिनेश की हत्या का आरोपी विशाल हुलिया बदलकर पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed