फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Digital libraries will be set up in 24 gram panchayats.

Deoria News: 24 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be set up in 24 gram panchayats.
रामपुर कारखाना। ग्रामीण शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के 24 ग्राम पंचायत सचिवालयों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयासों से मंजूरी मिली है। विधायक ने बताया कि लाइब्रेरी बनने से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास को नई दिशा मिलेगी।जानकारी के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार लाख रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। योजना की धनराशि पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

इन लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इंटरनेट सुविधा, डिजिटल अध्ययन सामग्री और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब बेहतर शिक्षा और ऑनलाइन अध्ययन के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed