{"_id":"61d48ca168931e13605bef65","slug":"dig-review-crime-control-warn-to-stop-drug-supply-deoria-news-gkp422489742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की आवाजाही पर कड़ाई से रोक लगाएं थानेदार : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की आवाजाही पर कड़ाई से रोक लगाएं थानेदार : डीआईजी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को डीआईजी जे.रविंदर गौड़ ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बिहार से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ाने, अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की आवाजाही पर रोक लगाने, टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा 10 वर्ष में चिह्नित बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश दिया।
डीआईजी जे. रविंदर ने कहा कि थानों द्वारा शस्त्रों को जमा कराकर सही ढंग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन के लिए पुलिस बल, सीपीएमएफ, होमगार्ड आदि के ठहरने के लिए विद्यालयों पर उचित प्रबंध, जहां परपुलिस बल रुके वहां डॉक्टरों के रहने, मतदान के दिन निर्वाचन में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों के भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। क्लस्टर मोबाइल को कम से कम रिस्पांस टाइम पर लगाया जाए। आगे कहा कि संबंधित बीडीओ से संपर्क कर बूथों पर प्रकाश व अन्य व्यवस्था की जाए। आचार संहिता का पालन कराए जाने व एरिया डोमिनेशन करते हुए बार्डर एरिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, इनके परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ाई से कार्रवाई की जाए। बिहार राज्य में शराब बंदी के दृष्टिगत विधानसभा निर्वाचन में विशेष सतर्कता की जरूरत है। थाना परिसर एवं कार्यालयों की साफ सफाई उच्चकोटि का रखने, कोविड-19 एवं नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दृष्टिगत मॉस्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करने एवं कराए जाने की व्यवस्था की जाए। बीट पुलिस अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील करते हुए महिला आरक्षियों को भी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सहयोग में अवश्य लगाया जाए। साथ ही टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा 10 वर्ष में चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही टॉप-10 अपराधियों की सूची को निरंतर अपडेट करते हुए नए अपराधियों को सूची में इस शामिल किया जाए। विधानसभा निर्वाचन में बाधा पैदा करने वाले घटकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई बरतने में बिल्कुल संकोच न करें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के अलावा जिले के सभी थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल रहे।