{"_id":"650be8ada627dee84c0c8d34","slug":"didnt-get-justice-from-district-officials-now-appealed-to-cm-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-7816-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनपदीय अधिकारियों से नहीं मिला न्याय, अब सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनपदीय अधिकारियों से नहीं मिला न्याय, अब सीएम से लगाई गुहार
Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। फीस नहीं जमा होने पर नगर के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा तीन छात्रा की पिटाई और धूप में बैठाकर परीक्षा लेने की शिकायत छात्रा के पिता ने सीएम के पोर्टल पर की है। उनका कहना है कि प्रशासन ने अब तक घटना की जांच नहीं की है। तहसील से लेकर जिले के अधिकारियों से न्याय नहीं मिला। इसके बाद यह कदम उठाया है। उन्होंने पुनः डीएम, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी एवं एसओ को भी शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बहियारी बघेल थाना भाटपाररानी निवासी अनुराग सिंह बघेल ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री भाटपाररानी नगर के एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा है। इस समय परीक्षा चल रही है। वह बाहर किसी काम से गए थे। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधतंत्र को बताया कि वे आते ही फीस जमा कर देंगे, लेकिन प्रबंधतंत्र ने उनकी बात नहीं मानते हुए बच्ची को मारपीट कर पूरे दिन धूप में बैठाये रखा। इससे उनकी बच्ची मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो गई है। उनका कहना है कि छात्रा की सितंबर माह तक की फीस जमा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी सक्षम अधिकारी से प्रकरण की जांच कराकर प्रबंधतंत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
-- --
इस मामले में जिलास्तर के किसी अधिकारी की ओर से जांच का आदेश नहीं मिला है। ऐसा कोई आदेश मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
- संजीव सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, भाटपाररानी