फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Did not see the moon, Eid-ul-Fitr tomorrow

नजर नहीं आया चांद, ईद-उल-फितर कल

Tue, 05 Jul 2016 10:35 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 05 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Did not see the moon, Eid-ul-Fitr tomorrow
तहसील रोड स्थित ईद के अस्थाई बाजार में चहल-पहल रही। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ईद के चांद का दीदार मंगलवार को नहीं हो सका। इसके चलते रोजेदार मायूस तो दिखे, लेकिन एक और रोजे का सौगात मिलने की खुशी से चेहरे दमक उठे। बुधवार को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा, लिहाजा बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन


रमजान उल मुबारक का मंगलवार को 29वां रोजा था। सहरी के वक्त बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी हवा के झोंकों से मौसम मेहरबान रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते रोजे का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


मगरिब की अजान से पहले रोजेदार घर की छतों पर पहुंच गए। लाखों निगाहें ईद के चांद को ढूंढने लगी, हालांकि कोशिशों के बावजूद चांद नजर नहीं आ सका। इसके साथ ही शहर की जामा मस्जिद की छत पर चांद के दीदार के लिए लोगों की भीड़ देखी गई, लेकिनबदली की वजह से चांद का दीदार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किसी दूसरे शहर से भी चांद की तस्दीक नहीं हो सकी। व्हाट्स अप और मोबाइल कॉल के जरिए ईद के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कही से भी ईद के चांद की तस्दीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed