{"_id":"57754fdf4f1c1b454879b378","slug":"diarrhoea-death-of-one-two-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से एक की मौत, दो बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से एक की मौत, दो बीमार
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
डायरिया का प्रकोप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी थानाक्षेत्र के रोहुआर विशुनपुर गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक ही महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बीमार हैं। गंभीर हालत में दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
रोहुआर विशुनपुरा के बासदेव की 65 वर्षीय पत्नी कौशल्या दो दिन पूर्व डायरिया की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं इसी परिवार के चंद्रभूषण की 10 वर्षीय बेटी अंजलि और दो वर्षीय बेटा गोविंद भी डायरिया की चपेट में हैं। गंभीर हालत में दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा का कहना है कि दोनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बेटे गोविंद की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन कंट्रोल में है। उन्होंने सलाह दी कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। परिवार के लोग भी पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। क्योंकि यह बीमारी एक-दूसरे के माध्यम से फैलती है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि भलुअनी के रोहुआर विशुनपुरा में डायरिया के चपेट में आने से एक की मौत हो गई है। गांव में टीम भेजकर दवा का छिड़काव और दवा वितरण कराया जाएगा।