फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dhayashankar Singh landed in support of BJP MP

दयाशंकर सिंह के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद

Sat, 23 Jul 2016 10:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dhayashankar Singh landed in support of BJP MP
रविन्द्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। बसपा और भाजपा के बीच बयानबाजी को लेकर राजनीतिक गलियारों का माहौल गरमा गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कार्रवाई और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने शनिवार को दयाशंकर के मां, बेटी और पत्नी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने की निंदा की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि दयाशंकर सिंह जो भी बयान दिया, उस पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया। यहीं नहीं कानूनी कार्रवाई भी की गई। बावजूद इसके मायावती के इशारे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पार्टी के कार्यकर्ता दयाशंकर सिंह के मां, बेटी और पत्नी को अपमानजनक शब्द बोला। कानून को हाथ में लेनी वाली मायावती पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


इनके कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। नसीमुद्दीन को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी भी नहीं होनी चाहिए। बसपा के नेताओं के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं  की जाएगी तो खुद दयाशंकर सिंह के लिए पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर पद के साथ वापसी की   मांग करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed