फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dharna,jE,missbehave

दुर्व्यवहार से नाराज जूनियर इंजीनियर्स ने दिया धरना

Sat, 08 Feb 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
dharna,jE,missbehave
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के लोगो ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : DEORIA
एसई पर केस दर्ज करने की मांग, जेई से 50 हजार एसई मांग रहे थे नहीं देने पर कार्यालय में की अभद्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम प्रवर्तन दल के अवर अभियंता से अभद्रता के खिलाफ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ ने काम छोड़कर एसई कार्यालय पर धरना दिया। एसई पर केस दर्ज करने और निलंबित की मांग अवर अभियंताओं ने की। ऐसा न होने पर बेमियादी धरना जारी रखने की बात कही।
संघ के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा कि एसई कई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं और रुपये मांग रहे हैं। बिजली निगम प्रवर्तन दल के अवर अभियंता आनंद यादव को कार्यालय में बुलाकर एसई ने 50 हजार रुपये की मांग की। विरोध पर एसई ने अभद्रता की और कमरे से धक्का देकर खदेड़ दिया। पूर्व में भी कई कर्मचारियों के साथ ऐसी बदसलूकी की जा चुकी है। इनसे जेई त्रस्त आ चुकेे हैं। पुष्कर उपाध्याय ने कहा कि जब से एसई ने कार्यभार संभाला है। तब से कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में एक वाहन ठेकेदार को मोबाइल पर गाली देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। संघ अपनी शर्तों के साथ धरने पर बैठा है। एसई पर मुकदमा दर्ज कराया जाए, तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित किया जाए। इनके साथ जेई कार्य करने को तैयार नहीं हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो जिले के सभी अवर अभियंताओं का दूसरे जिले में स्थानांतरण कर दिया जाए। इस दौरान रोशन, बीपी सिंह, एनके सिंह, अशोक कुमार, मनीष, संदीप रामप्रवेश, शशांक चौबे, दीनानाथ, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed