{"_id":"67c74b6cc2a31cafe40b2b24","slug":"dharna-in-the-collectorate-demanding-to-run-the-sugar-mill-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-148504-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चीनी मिल चलाने की मांग पर कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चीनी मिल चलाने की मांग पर कलक्ट्रेट में धरना
Wed, 05 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का 116वें दिन धरना जारी
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट में मंगलवार को 116वें दिन भी धरना जारी रहा। अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में चल रहे धरने में किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक बैतालपुर चीनी मिल को चलाया नहीं जाता, तब तक देवरिया के किसान अपने संघर्ष को बंद नहीं करेंगे।
चीनी मिल को चलाने के लिए संघर्ष समिति किसानों के बल पर वर्ष 2017 से अनवरत लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान राम प्रकाश सिंह, एमलाल साहब, सजीव शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, मुन्नी देवी पाठक, विजय कुमार सिंह, विकास दुबे आदि मौजूद रहे।