फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dharna in support of demands

Deoria News: मांगाें के समर्थन में दिया धरना

Fri, 28 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dharna in support of demands
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं में गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कुरमौली, भड़सर, जानकी कुटिया, अहिरौली बघेल दक्षिण पट्टी व पड़री ग्राम पंचायत के दलित व अल्पसंख्यक बस्ती के लोगों के जलनिकासी इंतजाम के लिए साइफन व नाला बनाने, भैसहीं, कुरमौली, अहिरौली बघेल, बलिवन खास, पड़री, कड़सरवा बुजुर्ग, भवानी छापर सहित ब्लाक के सभी गांवों के लाभार्थियों के बंद पड़े पेंशन को तत्काल चालू कराया जाए। इसी तरह ब्लाक के सभी गांव में शौचालय से वंचित लोगों का शौचालय निर्माण कराने व आवास से वंचित पात्र व्यक्तियों की जांच कर आवास की गारंटी देने, मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान करने, गृहस्थी पात्रता सूची से वंचित लोगों का नाम दर्ज कर राशन कार्ड जारी करने, कैंप लगाकर पात्र व्यक्तियों का वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन जारी करने की मांग की गई है। इस दौरान श्रीराम कुशवाहा, बैजनाथ प्रसाद, केसरी देवी, रामदरस प्रसाद, प्रभावती देवी, ललिता देवी, फूलमतिया देवी, सुखिया देवी, देवराज भगत और शिवनंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed