{"_id":"5fad74078ebc3e9bc61cc2ed","slug":"dhanvarsha-in-the-market-on-dhanteras-deoria-news-gkp373078324","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा
देवरिया। कोरोना संक्रमण के चलते मंदी की मार झेल रहे बाजार में दिवाली ने नई जान फूंक दी। धनतेरस पर बर्तन, सर्राफा, आटो सेक्टर एवं कपड़ा कारोबारियों के यहां जमकर धन बरसा।
एक अनुमान के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन, आभूषण, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान की खरीद हुई है। इसमें कपड़ा दस करोड़, सराफा बीस करोड़, बर्तन पांच करोड़, 60 करोड़ के दो पहिया एवं चार पहिया वाहन एवं अन्य पांच करोड़ के सामान शामिल हैं। ऑटोमोबाइल बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहा। वाहन एजेंसियों के यहां खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। शुभ लाभ की घड़ी में शाम को अचानक बढ़ी भीड़ से बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
बृहस्पतिवार को धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने बाजार में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे। वाहन पाने के लिए कुछ माह पूर्व ही लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। मनचाहे मॉडल व कलर के लिए ग्राहकों ने एडवांस देकर बुकिंग कराई थी। आलम यह रहा कि मांग के सापेक्ष आपूर्ति न होने के चलते कई लोगों को मनपसंद वाहन तक नहीं मिल पाए। कई एजेंसियों ने तो हाथ खड़े कर दिए और ग्राहक से समय से न दे पाने के लिए माफी मांग ली। दोपहिया व चार पहिया वाहन लेने के लिए लोगों में होड़ सी रही। डीलरों ने भी नवरात्र के पूर्व से ही अपनी तैयारी कर रखी हैं, जो दीवाली तक जारी रहेगी। गणपति हीरो के प्रोपराइट रोहित छापड़िया ने बताया कि धनतेरस के दिन 850 से अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। पिछले कई माह से रुकी सेल में अचानक तेजी आ गई। ग्राहकों में एचएफ डिलक्स, सुपर स्पलेंडर, 200 सीसी की एक्स प्लस, मैक्सो वन पी फाइव, प्लेजर प्लस की अधिक मांग रही।
विज्ञापन
पूर्वांचल और पलक टीवीएस के मालिक नृपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 212 से अधिक वाहन बिक गए, अभी बुकिंग चल रही है। इसमें जूपिटर की स्कूटर, रेडान, जूपिटर आई कनेक्ट की मांग ज्यादा रही। राजश्री होंडा के सुजीत ने बताया कि 250 से अधिक वाहन शाम तक बिक गए थे, 80 की नई बुकिंग हुई है। गणेश बजाज के प्रोपराइटर आकाश विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक 300 से अधिक गाड़ियां बिक चुकी हैं। त्योहार में ग्राहकों को कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। सुप्रीम मोटर के राजेश मिश्रा ने बताया कि धनतेरस की देर शाम तक 40 बुलेट बिक गए थे। वहीं आशीष मोटर जेल रोड के दिलीप जायसवाल ने बताया कि 20 से अधिक वाहन बिके हैं।
वाहनों के पंजीकरण का इस बार टूटेगा पिछला रिकॉर्ड
पिछले साल धनतेरस और दिवाली के वक्त 1500 दोपहिया, 112 चारपहिया, 30 थ्री व्हीलर, गुड्स कैरियर में वैन, ट्रक, डीसीएम, डिलेवरी वैन 36, 28 ई-रिक्शा, 50 ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। पर्व में वाहन खरीदने में रुचि अधिक दिखाया जाता है। इस बार कोरोना के चलते कुछ माह पूर्व से चारपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बढ़ा है। पर्व के मौके पर उम्मीद है कि इस बार और अधिक वाहन बिकेंगे। ऐसे में इस साल पिछले साल पंजीकृत कुछ वाहनों का रिकार्ड टूटना तय है।
- राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ