फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dhanteras readied for the market

धनतेरस के लिए सज गए बाजार

Wed, 26 Oct 2016 10:36 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 26 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras readied for the market
मालवीय रोड पर दीपावली के लिए मिट्टी के दीए की सजी दुकानें। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। दिवाली का त्योहार करीब है। बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है। धनतेरस पर खरीदारों को देखते हुए बाजार भी तैयार है। घर में जरूरत का सामान हो या पूजा पाठ के लिए सब कुछ बाजार में उपलब्ध है। आइए बताते हैं कि कौन से सामान की क्या है कीमत, दिवाली को यादगार बनाने के लिए खरीदारी से मत चूकिए।
विज्ञापन


धनतेरस पर कुछ नया खरीदने के लिए बाजार भी साथ देगा। हर वर्ग का ध्यान रखते हुए दुकानों में कई रेंज में सामान मौजूद है। चम्मच तीन, पांच और सात रुपये के हैं, कटोरा 10 रुपये से 50 रुपये, गिलास 15 से 50 रुपये और लोटा 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की कीमत तक के हैं। घरेलू सामानों के खरीदारों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने ऑफर दिया है। मालवीय रोड, नई बाजार, सब्जी मंडी, राघवनगर, हनुमान मंदिर इलाकों में नॉन स्टिक कूकर की कीमत में 10 प्रतिशत की छूट का ऑफर है।
विज्ञापन


चांदी के सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार लोगों को कम कीमत में सिक्का मिलेगा। ये सिक्के 450 से लेकर 500 रुपये तक की कीमत के हैं। पिछले साल यह कीमत 550 से लेकर 600 रुपये तक थी। इसके अलावा सोना के विभिन्न वैराइटी बाजार में हैं। कान में पहनने के लिए बूंदा, झुमका, झाला, बाली, टॉप्स के कई रेंज के हैं। 4000 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक के कीमत के हैं। इसके अलावा पुरुषों के लिए अंगूठी और ब्रेसलेट जबकि युवतियों और महिलाओं के लिए चूड़ी और कड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा घर-दुुकान में पूजा पाठ और रोशनी के लिए देशी सामान की बिक्री खूब हो रही है। शहर के मालवीय रोड के डिवाइडर पर मिट्टी के सामानों की दुकान सज गई है। यहां पर छुट्टा बट्टा पांच रुपये के हैं। घंटी की कीमत भी पांच रुपये हैं। कलश और चार भवकी 20-20 रुपये में हैं। दीया 80 रुपये प्रति सैकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed