फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dhanteras: Money will rain today, there will be huge shopping

धनतेरस : आज बरसेगा धन, होगी जमकर खरीदारी

Fri, 10 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Money will rain today, there will be huge shopping
ज्वेलर्स की दुकान से गहनो की खरिदारी करते लोग।संवाद
सजावटी सामानों, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, माला, झालरों की दुकानों पर उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। बर्तन, आभूषण, दोपहिया व चारपहिया वाहन एजेंसियों ने ग्राहकों के आने की संभावनाओं को देखते हुए अपनी तैयारियां की हैं। वाहनों के प्रति लोगों में दीवानगी के चलते आटो मोबाइल सेक्टर को उम्मीद है कि इस बार बाजार को बड़ा उछाल मिलेगा।

धनतेरस पर्व के लिए बाजार अब ग्राहकों के इंतजार में सज गया है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने की योजना भी आम से लेकर खास तक बना रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर बर्तन, आभूषण, सजावटी सामान, रंग बिरंगे झालर, माला, पूजा से जुड़े स्टिकर, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। बृहस्पतिवार को ही बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग जुटे रहे। बर्तन के साथ ही आभूषण व ऑटो सेक्टर से जुड़े कारोबारियों को इस बार पिछले तीन सालों से बेहतर व्यवसाय की उम्मीद हैं। आने वाले ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मालवीय रोड स्थित ऐश्प्रा ज्वेर्ल्स की रीना केडिया ने बताया कि धनतेरस पर लोगों की खरीदारी के चलते व्यवसाय बढि़या रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


--------------
बोले कारोबारी-धनतेरस में होगा अच्छा व्यवसाय, सुधरेगा बाजार
चारपहिया वाहनों की भी बढ़ी है मांग
पर्व के मद्देनजर अब तक 30 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी हैं। धनतेरस तक यह संख्या और बढ़ेगी। इस बार चारपहिया वाहनों को खरीदने के लिए लोगों में क्रेज दिख रहा है। ऐसे में ऑटो सेक्टर को बड़ा उछाल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित छापड़िया, गणपति हुंडई के मालिक
--------
200 वाहनों की हो चुकी है पहले ही बुकिंग
पर्व पर 500 दोपहिया बेचने का लक्ष्य है, 200 की बुकिंग पहले ही हो चुकी हैं। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी की बढ़ी संभावनाओं को देखते हुए वाहनों की बिक्री अधिक होने की उम्मीद है। हर घर में एक बाइक की जरुरत होने से भी लोगों की चाह बढ़ी है।
-निपेंद्र गुप्ता, पूर्वांचल टीवीएस के प्रोपराइटर
--------
दोपहिया वाहनों के प्रति दिख रही लोगाें की रुचि
दोपहिया वाहनों की तरफ लोगों का रुझान अधिक है। अब तक 250 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। 550 वाहनों को बेचने का लक्ष्य है। पांच दिवसीय पर्व में एवं जनमानस की चाह को देखते हुए यह भी प्राप्त कर लिया जाएगा।

-अभिषेक गुप्ता, गणपति टीवीएस के मालिक
------
आभूषण एवं सिक्कों के आए हैं नए डिजाइन
धनतेरस पर नए डिजाइन के आभूषण आए हैं। चांंदी के सिक्के व रुपए आए हैं। पर्व पर आभूषण खरीदने आए लोगों का कोई परेशानी न हो, प्रतिष्ठान पर इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। उम्मीद है कि कई साल बाद व्यवसाय अच्छा होगा।


-नीरज वर्मा, एनकेएस गोल्ड हाउस के मालिक
--------

इन शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी
ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय ने बताया कि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दिन में 1:22 बजे तक शुभ बेला है। जो बेहद उत्तम है। दोपहर 4:06 बजे से सूर्यास्त 5:27 बजे तक चर बेला उत्तम, शाम 5:27 बजे से 7:06 बजे तक लाभ बेला अति श्रेष्ठ, शाम 7:07 बजे से 9:44 बजे तक अमृत बेला भी अति श्रेष्ठ मुहूर्त है। 11 नवंबर दिन शनिवार को दिन में 1:14 बजे तक का समय ग्राह्म है क्योंकि त्रयोदशी का मान दिन में 1:14 बजे तक है। ऐसे में दोनों दिन खरीदारी की जा सकती है। शनिवार को भी प्रातः काल 3:16 बजे से 4:54 बजे तक चर बेला उत्तम, 4:55 बजे से 6:33 बजे लाभ बेला श्रेष्ठ, प्रातः काल 7:55 बजे से 9:17 बजे तक शुभ बेला उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed