फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dhan khraid

सोहनरिया धान क्रय केंद्र शुरू ही नहीं हुआ

Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
dhan khraid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। जिला प्रशासन के निर्देश पर एक नवंबर को जोर-शोर से धान क्रय केंद्र खोले गए थे। आठ दिन बीत जाने के बाद भी सोहनरिया धान क्रय केंद्र की शुरूआत भी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने जल्द क्रय केंद्र शुरू कराने की मांग की है।

तरकुलवा विकास खंड में विपणन शाखा केंद्र, मंडी शाखा, पीसीएस के कोन्हवलिया (कंचनपुर), सोन्हुला रामनगर, महुअवा बजराटार, सोहनरिया कुल छह धान क्रय केंद्र को खोलने का आदेश है। इसमें से सोहनरिया क्रय केंद्र तय तिथि के आठ दिन बाद भी चालू नहीं हो सका है। लोगों के अनुसार, यहां न तो केंद्र के प्रभारी पहुंचे हैं और न ही खरीदारी के लिए कोई इंतजाम हुआ है। क्रय केंद्र का बैनर तक नहीं लगा है। सोमवार तक क्षेत्र के अन्य क्रय केंद्रों पर अभी एक किलो धान की खरीद नहीं हुई है। वहीं मंडी में आढ़ती कम दाम पर धान खरीद रहे हैं। सोहनरिया गांव की प्रधान उषा देवी, डॉ. प्रमोद गुप्ता, सरफराज अहमद, कन्हैया गुप्ता, राकेश प्रसाद, हीरालाल गुप्ता, रामधारी यादव, राधेश्याम गुप्ता, श्रीराम कुशवाहा, सत्येंद्र गुप्ता, राघव कुमार पांडेय, दुर्गेश तिवारी, रामकृपाल राव, सुधीर पांडेय, कमलेश यादव, सतीश जायसवाल, ब्रह्मदेव सिंह, सूरज गुप्ता, रविशंकर सिंह आदि ने क्रय केंद्र पर अविलंब धान खरीद कराए जाने की मांग की है। एसएमआई धनंजय कुमार मिश्र ने कहा कि सोहनरिया क्रय केंद्र की जीओ टैगिंग कर दी गई है। जल्दी ही इसे चालू कर खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed