फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dewrani jethani lost sons

बेटों की मौत से उजड़ी देवरानी-जेठानी की दुनिया

Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
dewrani jethani lost sons
कुशीनगर हादसे में मरे लोगों के रोते बिलखते परिजन - फोटो : DEORIA
बेटों की मौत से उजड़ी देवरानी-जेठानी की दुनिया
विज्ञापन

पति को पहले ही खो चुकी हैं इंदु और सुभावती
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सगाई के बाद जिस घर में शहनाई बजने वाली थी वहां नियति ने दो जवान भाइयों की अर्थी उठाने को मजबूर कर दिया। पिता की मौत के बाद दोनों चचेरे भाइयों की मौत से रुद्रपुर के स्व. रामकृपाल वर्मा का परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। पति के बाद जवान बेटों की असमय मौत से देवरानी जेठानी इंदु और सुभावती की दुनिया उजड़ गई।

पति के नहीं रहने पर तमाम परेशानियां झेलकर दोनों ने अपने लाडलों को पाला था। सोचा था बच्चे बड़े होकर बुढ़ापे में सहारा बनेंगे। बच्चों की शादी के बाद बहू के साथ घर में खुशियां लौट आएंगी। लेकिन काल की क्रूर चाल ने उनकी खुशियों को बर्बाद कर दिया। शिवाला वार्ड की रहने वाली इंदु देवी के पति रामकृपाल वर्मा की कुछ साल पहले मौत हो गई। वहीं, उनकी देवरानी सुभावती देवी के पति इंद्रजीत वर्मा भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। पति की मौत के बाद इंदु को अपने तीन बच्चे मनीष, सोनू और अभिषेक की परवरिश खुद करनी पड़ी। इंदु और सुभावती की तंगहाल जिंदगी बच्चों के बड़े होने के साथ पटरी पर लौटने लगी थी। इंदु के बड़े बेटे मनीष की शादी तय होने से परिवार में खुशी का माहौल था। सगाई की रस्मों को निभाकर लौट रहे पूरे परिवार को सड़क हादसे से जो सदमा लगा है, उससे अब उबरना मुश्किल हो गया है। हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित पांच की मौत से पूरा नगर हिल गया है। मरने वालों में सुभावती का बेटा प्यारे लाल वर्मा और इंदु का छोटा बेटा अभिषेक है। इंदु के दो बेटे मनीष और सोनू मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वर्मा परिवार की दो विधवा माताओं के विलाप से लोगों का दिल दहल जा रहा है। इस परिवार पर बार-बार टूट रहे वज्रपात से लोग आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed