फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devraha Baba was the great pride of the spiritual world: MP

देवरहा बाबा अध्यात्म जगत के महागौरव थे : सांसद

Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devraha Baba was the great pride of the spiritual world: MP
देवरहा बाबा आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर उमड़े भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। योगीराज देवरहा बाबा आश्रम पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मना। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। एक दिन पहले से ही आश्रम पर भजन कीर्तन और मानस पाठ का आयोजन चल रहा था। आश्रम पर सुबह से ही गोपालगंज, मुजफ्फरनगर, सिवान, छपरा, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, गोंडा से भक्तों का जमावड़ा होने लगा।

आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने सबसे पहले बाबा की प्रतिमा का पूजन किया। उसके बाद भक्तों ने बाबा के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरहा बाबा अध्यात्म जगत के महागौरव और भारतीय संस्कृति की गरिमा के मूर्तिमान स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा ही वह पारस मणि है जिसके स्पर्श मात्र से मूल्यहीन वस्तु मूल्यवान हो जाता है। हर समय भगवान अपने भक्तों के कल्याण के लिए गुरु के रूप में अवतरित होते हैं। देर शाम तक आश्रम पर प्रसाद व भंडारे चलता रहा। इस दौरान रजनी पांडेय, मनीष सहाय, माधव शरण चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, राधेश्याम शुक्ला, कन्हैया तिवारी, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, इंद्रराज सिंह, के के यादव, रणविजय सिंह,हरिनाम दास, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed