{"_id":"68f144b6dccdcd7f76056ae4","slug":"development-works-worth-six-crore-rupees-were-approved-at-the-nagar-panchayat-board-meeting-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165807-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में छह करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में छह करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
Fri, 17 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण और नाली की होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। आदर्श नगर पंचायत मदनपुर के बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को चेयरमैन शाहिना शेख की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें चार करोड़ रुपये की लागत से नाला तथा दो करोड़ रुपये से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
चेयरमैन शाहिना शेख ने कहा कि मदनपुर को आदर्श पंचायत को विस्तृत स्वरूप में ढालने के लिए यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्राथमिकता उन योजनाओं को दी जाएगी, जिनसे आम नागरिक सीधे लाभान्वित होंगे।
बोर्ड सदस्यों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि 6 करोड़ की राशि से नगर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त होगा और मदनपुर प्रदेश की आदर्श नगर पंचायत के रूप में नई पहचान हासिल करेगा। बैठक का संचालन ईओ नितेश गौरव ने किया। इस अवसर पर सभासद नीरज, सुग्रीव, सोनी, चुन्नी राव, पिंटू कुमार, शैलेश यादव, संगीता देवी, संतराज यादव, दानिश शेख, दिग्विजय नाथ, रुबिया खातून, गौसिया बेगम, शोहरत शेख और जयप्रकाश राजभर मौजूद रहे।