{"_id":"65b6aeabe079b2230203df6a","slug":"despute-in-barat-3beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118285-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भोजन के दौरान विवाद, तीन को पीटा, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भोजन के दौरान विवाद, तीन को पीटा, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Mon, 29 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
सुरौली थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाॅल में शनिवार की देर रात हुई घटना
रविवार को सुबह दोनों पक्षों ने कर लिया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाॅल में शनिवार की देर रात विवाद हो गया। भोजन के दौरान पानी घट जाने को लेकर बरातियों व घरातियों का मैरिज हाॅल के लोगाें से विवाद हो गया। उसके बाद घराती-बराती पक्ष और मैरिज हाॅल के लोगों की बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। सूचना पर सुरौली थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षाें ने समझौता कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह मैरिज हाॅल शादी के लिए शनिवार को बुक किया गया था। बरात भटनी से आई थी। बरात के मैरिज हाॅल में पहुंचने के बाद लोग भोजन कर रहे थे। उसी दौरान पानी घट जाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कहासुनी हुई और मैरिज हाॅल के लोगों से मारपीट हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। तीन गाड़ियाें के शीशे भी टूट गए।
सूचना पर एसओ विनोद कुमार सिंह मय पुलिसफोर्स पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि पानी घट जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मैरिज हाल के तीन लोगों को चोटें आई हैं। तीन गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं। दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। आपस में सुलह कर लिया है।