{"_id":"c1b82e6dcb4af81ee878c17fa9638868","slug":"despite-opposition-candidates-hnsram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बावजूद हंसूराम प्रत्याशी घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बावजूद हंसूराम प्रत्याशी घोषित
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन मेें सलेमपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की से अफरा-तफरी मच गई।
एक खेमे के लोग सूचना विभाग के पूर्व उप निदेशक हंसूराम को सलेमपुर से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज थे। बावजूद इसके जोनल कोआर्डिनेटर ने उनके नाम की घोषणा की।
विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस मौजूद रही। नगर के जीएम एकेडमी ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा के आने से पहले खेमेबाजी सामने आ गई।
विज्ञापन
एक पक्ष के लोग हंसूराम को बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध जताने लगे। लोग हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर हंगामा करने लगे।
इसको लेकर धक्का मुक्की होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा। लालजी वर्मा ने सलेमपुर विधानसभा सीट से हंसूराम को पार्टी से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
उन्होंने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा, रामनाथ चौहान, रमाकांत भारती, डा. मेघराज, सभाकुंवर, अभिषेक शाही आदि मौजूद रहे।