फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Desperate voter arrived at the booth

मायूस हुए बूथ पर पहुंचे मतदाता

Sat, 28 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 28 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

वोटरलिस्ट की खामियों के चलते बूथ पर पहुंचे मतदाताओं को मायूूसी हाथ लगी। युवाओं की बात कौन कहे 80 और 90 वर्ष के बुजुर्गों का नाम भी वोटरलिस्ट से गायब था। वहीं कई जगहों पर लोगों ने शिकायत की कि उनका वोट बूथ पर पहुंचने से पहले ही डाल दिया गया। इसको लेकर कई जगहों पर पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मचारियों से लोगों की नोंकझोंक भी हुई। हालांकि सारी कवायद के बावजूद वोटरों के हाथ निराशा ही लगी। 

पथरदेवा, तरकुलवा, रामपुर कारखाना और देसही देवरिया ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रतिकूल मौसम के बाद भी मतदाता बूथ पर पहुंचने लगे थे। रामपुर कारखाना के पुरुषोत्तमपुर गांव के नथुनी प्रसाद वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पड़ गया। इस पर वे मायूस होकर चले गए। इसी प्रकार कोटवा की 86 वर्षीय कमरून्निशा परिवार के लोगों का सहारा लेकर मतदान करने प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर गईं तो पता चला कि वोटरलिस्ट में उनका नाम नहीं है। उनका कहना है कि अभी तक वह हर चुनाव में मतदान करती आ रही हैं, लेकिन पहली बार ऐसी नौबत आई है। जिम्मेदारों की गलती से उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ा। कोटवां गांव के करीब 60 से अधिक लोगों का नाम वोटरलिस्ट से गायब था। इसको लेकर गांववालों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया। यही हाल तरकुलवा, पथरदेवा और देसही देवरिया के गांवों में भी देखनेे को मिला। युवाओं और बुजुर्गों के नाम वोटरलिस्ट से काट दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed