फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Departmental investigation against SI completed, report submitted to SP

Deoria News: एसआई के खिलाफ विभागीय जांच पूरी, एसपी को सौंपी गई रिपोर्ट

Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Departmental investigation against SI completed, report submitted to SP
विवाहेत्तर संबंध रखने के मामले में घिरे एसआई रिजवान के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच के लिए गठित अभियोजन कमेटी के पीठासीन अधिकारी /अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। एसआई रिजवान फिलहाल देवरिया जिले के बनकटा थाने में तैनात हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के क्रम में जल्द कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस चौकी के इंचार्ज रहे रिजवान अली की पत्नी रहीशा (32) व बेटे शोएब (10) को खौरहवा स्थित रामशरण यादव के किराये के मकान में छह सितंबर 2022 को फंदे से लटका पाया गया था। इस आत्महत्या के पीछे रिजवान अली की कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध की बात सामने आई थी। तत्कालीन एसपी ने घटना की विभागीय जांच कराई। जांच में पाया गया कि एसआई का कई महिलाओं से संबंध है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने आपत्ति की। मगर, सुधार नहीं होने पर पत्नी ने बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। तत्कालीन सीओ रुधौली की जांच में पाया गया था कि एसआई के इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से उपनिरीक्षक के विरुद्ध उप्र अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (अपील) नियमावली-1991 के नियम 14(1) के अन्तर्गत विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। जिसके क्रम में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed