फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's Shashi Prabha Tiwari received the Sangeet Natak Akademi Award

Deoria News: देवरिया की शशि प्रभा तिवारी को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Tue, 17 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Deoria's Shashi Prabha Tiwari received the Sangeet Natak Akademi Award
शहर के करीब भीमपुर की बेटी हैं शशिप्रभा
विज्ञापन

देवरिया। शहर के करीब भीमपुर गांव की बेटी और लाल क्षेत्र के पिंडी में ब्याही शशि प्रभा तिवारी को वर्ष 2024 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान कला समीक्षक श्रेणी में दिया गया है। वह संगीत की गायन विद्या से जुड़ी हैं।


शशि प्रभा तिवारी ने जिले के प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित ठाकुर चौबे से संगीत की पारंपरिक शिक्षा ग्रहण किया। वर्ष 2005 में इन्होंने सरस्वती संगीत महाविद्यालय नई कॉलोनी से प्रभाकर की उपाधि प्राप्त किया। इसके बाद 2011 में शशि प्रभा तिवारी ने ठाकुर चौबे संगीता आश्रम एवं सुमित्रा देवी ललित कला अकादमी पूर्व देवरिया से गायन में भास्कर की उपाधि प्राप्त किया। यह संस्था प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से संबद्ध है। शशि प्रभा तिवारी श्रीमद् भागवत और राम कथा वाचिका है। इनके पिता रुद्र नारायण तिवारी भी कथावाचक हैं। शशि प्रभा का विवाह लार क्षेत्र के पिंडी गांव में अभिनव राम तिवारी से हुआ है। उनके पति बाबा जी ग्रुप आफ कॉलेज से जुड़े हैं। इनके सम्मानित होने पर भसुर राजीव राम त्रिपाठी प्रबंधक बाबा जी ग्रुप आफ कॉलेज, संगीत गुरु नित्यानंद, नागरी प्रचारिणी सभा के पूर्व मंत्री इंद्र कुमार दीक्षित, सौदागर सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed