फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's influence increases in national politics

Deoria News: राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी देवरिया की धमक

Sun, 14 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deoria's influence increases in national politics
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में देवरिया जिले का महत्व और बढ़ गया है। जिले के तीन कद्दावर नेताओं को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र को पार्टी की शीर्ष इकाई राष्ट्रीय परिषद में जगह मिली है।
विज्ञापन

इससे देवरिया की साख राष्ट्रीय पटल पर और मजबूत हुई है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के आठ जिलों में देवरिया से सर्वाधिक तीन नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में जगह मिलने से यह स्थान से स्पष्ट है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजर में यह जनपद बहुत की खास है।
विज्ञापन

इन नेताओं को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नामित किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने से जिले का महत्व और भी बढ़ गया है। शाही की संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा को पिछले चुनाव में हार के बावजूद राष्ट्रीय परिषद में जगह देना अपने आप में अहम फैसला है। वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र का चयन भी खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शुरुआती दौर से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व का यह फैसला जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास व्यक्त करने वाला है। भाजपा को विधानसभा चुनावों में सभी सात सीटों पर जीत मिली थी। इसके फलस्वरूप जिले से दो मंत्री बनाए गए थे।

वहीं देवरिया और बांसगांव लोकसभा में भी पार्टी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान भी केंद्र में मंत्री बनाए गए। इस लोकसभा की रुद्रपुर और बरहज विधानसभाएं देवरिया जिले में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed