{"_id":"646fad5f0da58bf88c072934","slug":"deoria-will-host-junior-girls-wrestling-competition-deoria-news-c-7-1-181196-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा देवरिया
Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी की खबर में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया।संवाद
प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा अयोध्या छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें करेंगी प्रतिभाग - इस वर्ष जनवरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई थी सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय ने जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी जनपद को सौंपी है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और खेल निदेशालय के समन्वय से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा अयोध्या छात्रावास और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मेजबानी मिलने के बाद इसे दिसंबर, जनवरी माह में कराने की योजना जिम्मेदारों की ओर से बनाई जा रही है।
जनवरी वर्ष 2023 में ही रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का सफलता पूवर्क आयोजन हो चुका है। स्टेडियम में कुश्ती का प्रशिक्षण शिविर एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती शिविर संचालित हो रहा है। साईं के शिविर में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 15 लड़के और 15 लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान क्रीड़ाधिकारी खुद की कुश्ती के प्रशिक्षक हैं और मेरठ छात्रावास, गोरखपुर छात्रावास सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी खिलाड़ियों को इस खेल का ककहरा सिखा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कुश्ती के प्रशिक्षुओं को मिलेगी प्रेरणा, मैट पर कैसे लड़े, इसकी होगी जानकारी
जनपद में कुश्ती के खिलाड़ियों की धीरे-धीरे नर्सरी तैयार हो रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मुकाबले देखने को मिले और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मैट पर कैसे प्रदर्शन करना होता है और प्रतिद्वंद्वी को चित्त करने के क्या-क्या दांव हो सकते हैं, इसी उद्देश्य से इस बार जनपद को जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस साल जनवरी में कराए गए आयोजन का अनुभव भी जिले के पक्ष में गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि खेल निदेशालय से इसी को देखते हुए इस बार सब जूनियर के स्थान पर जूनियर बालिका कुश्ती कराने की जिम्मेदारी जनपद को सौपी है।
-- -- -- -- -- --
नए सत्र में जारी खेल कैलेंडर के अनुसार खेल निदेशालय की ओर से देवरिया जनपद को जूनियर स्तर की बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आवंटित की गई है। यह बेहतर तरीके से आयोजित हो, इसकी योजना बनाई जाएगी। दिसंबर या जनवरी माह में इसे कराने की तैयारी है।
.....राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी