{"_id":"69c041bd7df523355d0ebc19","slug":"deoria-to-padrauna-the-50-km-journey-takes-two-hours-and-costs-rs-75-deoria-news-c-208-1-deo1011-177638-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया से पडरौना : 50 किमी के सफर में लगते हैं दो घंटे, किराया भी 75 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया से पडरौना : 50 किमी के सफर में लगते हैं दो घंटे, किराया भी 75 रुपये
विज्ञापन
देवरिया। यूपी रोडवेज और उससे अनुबंधित बसें देवरिया से पडरौना के बीच महज 50 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब दो घंटे का समय लगा रही हैं। धीमी रफ्तार और बार-बार रुकने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर खासकर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जिन्हें ट्रेन पकड़नी होती है।
पडरौना से बस कसया स्टेशन पहुंचती है तो बेवजह आधे घंटे तक रुकी रहती है। यात्रियों का कहना है कि बसें निर्धारित समय से काफी देरी से चलती हैं और रास्ते में कई स्थानों पर अनावश्यक रूप से रुकती हैं। इससे यात्रा का समय और बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रेन छूटने के डर से लोग मजबूरी में बसों की बजाय टैंपो और अन्य छोटे वाहनों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि इनमें किराया अधिक देना पड़ता है, लेकिन समय की बचत के लिए लोग यह विकल्प चुन रहे हैं।
लोगों के अनुसार, सुबह और शाम के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जब यात्रियों की संख्या अधिक होती है। कई बार बसों में भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है, जिससे असुविधा और बढ़ जाती है।