{"_id":"5e2885ff8ebc3e4b612e628e","slug":"deoria-salempur-news-gkp338233922","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं के कला प्रदर्शन का माध्यम है सलेमपुर महोत्सव- रविंद्र कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं के कला प्रदर्शन का माध्यम है सलेमपुर महोत्सव- रविंद्र कुशवाहा
विज्ञापन
सलेमपुर महोत्सव में एनसीसी केडेटों की सलामी लेता शहीद का बेटा
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला प्रदर्शन का माध्यम है सलेमपुर महोत्सव : सांसद
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे शहीद विजय मौर्य के परिजन
दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा गुब्बारा उड़ा कर सलेमपुर महोत्सव की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सेंट पाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को दो दिवसीय सलेमपुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शहीद विजय कुमार मौर्य का परिवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहा। सांसद रविंदर कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, एसडीएम संजीव यादव, शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी मौर्य ने मां सरस्वती व शहीद विजय मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण और गुब्बारे उड़ा कर किया गया।
सांसद रविंदर कुशवाहा ने कहा कि सलेमपुर महोत्सव का आगाज हो गया है। यह महोत्सव प्रत्येेक वर्ष आयोजित होगा। तहसील क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच मिला है। इसके माध्यम से छिपी प्रतिभाओं का विकास होगा। महोत्सव में आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को देवरिया महोत्सव में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शहीद विजय मौर्य के परिवार को बनाकर सम्मान देने का कार्य किया गया जो सराहनीय है। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि महोत्सव में बच्चे खेलकूद, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। छात्र आशुतोष पांडेय के गीत छाप तिलक सब छिनी रे, दमादम मस्त कलंदर, गौरी अमेठियां निवासी पांचवीं की छात्रा ममता विश्वकर्मा ने भ्रूण हत्या पर मत मारो मुझे कोख में व एसडी इंटर कॉलेज बौली की छात्रा श्रेया बरनवाल कुछ याद उन्हीं को कर लो जो लौट के घर न आए गीत को प्रस्तुत किया। इस दौरान सांसद ने पांच दिव्यांगों को बैट्रीयुक्त साइकिल दी। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र, सीओ वरुण मिश्र, कोतवाल अश्वनी राय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जयनाथ कुशवाहा, चेयरमैन जेपी मद्धेशिया, बलवीर सिंह दादा, विनोद मिश्र, वीके मिश्र, संजीव दुबे, संदीप श्रीवास्तव, सीपी मिश्र, अजय यादव, संतोष चौरसिया, ईओ अंकिता सिंह, आदि मौजूद रहीं।