{"_id":"5e2884a58ebc3eeb8501989e","slug":"deoria-salempur-news-gkp3382332113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद संजय चौहान की प्रतिमा के अनावरण को लेकर युवा मोर्चा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद संजय चौहान की प्रतिमा के अनावरण को लेकर युवा मोर्चा ने दिया धरना
विज्ञापन
लार में शहीद के प्रतिमा अनावरण को लेकर धरना देते लार युवा मौर्चा के लोग
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिमा अनावरण की मांग को लेकर धरना
एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। शहीद संजय चौहान की प्रतिमा के अनावरण की मांग को लेकर शहीद गेट के सामने युवा मोर्चा, पहल टीम और आगाज टीम के युवाओं ने धरना दिया। इसका स्थानीय लोगों के साथ पूर्व विधायक स्वामी नाथ ने भी समर्थन दिया। एसडीएम संजीव यादव को दो सूत्री मांगपत्र देने के बाद लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
धरने को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के संरक्षक डॉ. मनीष कुशवाहा ने कहा कि शहीद संजय चौहान को शहादत को पूरा देश जानता है। 16 वर्षों बाद भी प्रतिमा का अनावरण नहीं होना जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को दर्शा रहा है। साहू विशाल कुमार ने कहा कि हम अपने वीर सपूत का अपमान नहीं सहेंगे। अपनी जान हथेली पर रख अनावरण की लड़ाई लड़ी जाएगी। पूर्व विधायक स्वामीनाथ ने कहा कि अगर प्रतिमा अनावरण 15 दिनों में नहीं होता है। तो वह शहीद की प्रतिमा के समक्ष बैठ कर भूख हड़ताल करेंगे। जिसके जिम्मेवार जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग होंगे। धरने को प्रियेश नाथ त्रिपाठी, प्रेमचंद्र यादव, उमेश चंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह आदि संबोधित किया। धरना को समाप्त कराने पहुंचे कानूनगो और लेखपाल की बातों को प्रदर्शनकारियों ने नहीं सुनी। इसके बाद पहुंचे एसडीएम संजीव यादव ने शहीद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। लार युवा मोर्चा और शहीद की मां चंपा देवी, भाभी पुष्पा देवी ने दो सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री या बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से प्रतिमा का अनावरण कराने व धवरिया वार्ड का नाम शहीद संजय चौहान वार्ड रखने की मांग शामिल है। एसडीएम ने लिखित आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया। इस दौरान प्रमोद यादव, अंकित सिंह, माही फहीम लारी, बबलू यादव, विजय कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, नीरज सिंह, सुनील चौहान, रंजीत चौहान, विनोद चौहान, पुष्पा देवी, रीना, राजवंती, विनीता, विंदा, गीता, आदि लोग मौजूद रहे।
शहीद की मां को रोता देख छलके आंसू
धरना स्थल पर पहुँचते ही शहीद की बूढ़ी मां को रोता देख जब एसडीएम ने ढांढस बंधाया तो उन्होंने हाथ जोड़ कहा कि साहब बाबू त अब ए दुनियां में नईखन। बाकी उनकर मूर्तियां में मुहवां देख के हमार कलेजा जुड़ाई त रउरा चाहब त जल्दी हो जाई। इस पर एसडीएम संजीव यादव भावुक हो गए। शहीद की मां की आंखों में आंसू देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।