{"_id":"5d98d3348ebc3e016308f668","slug":"deoria-salempur-news-gkp3244177196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्का दारोगा को पता नहीं डीजे उठवा ले गए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्का दारोगा को पता नहीं डीजे उठवा ले गए एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारोगा को पता नहीं डीजे उठवा ले गए एसपी
सहजौर चौराहे पर पंडाल में बज रहा था डीजे
अमर उजाला ब्यूरो
लार। एसपी लार जाते समय सहजौर चौराहा पर पंडाल में बज रहे डीजे को थाने लेकर चले गए। जब अचानक कप्तान थाने पहुंचे और डीजे पिकअप से उतरवाया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इसके बाद नाराज कप्तान ने एसओ और हल्का दारोगा को खूब खरी खोटी सुनाई। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मूर्ति विसर्जन घाट देखने के लिए शनिवार दोपहर मेहरौना चेकपोस्ट के लिए निकले। लार सलेमपुर मार्ग पर सहजौर चौराहे के पास पहुंचे तो उनकी निगाह चौराहे पर स्थित पंडाल में पड़ी। जहां मानक के विपरीत चार डीजे सेट बज रहा था। एसपी गाड़ी से निकल पंडाल में पहुंचे तो डीजे बजा रहे संचालक भाग निकले। इसके बाद कप्तान ने डीजे को बंद कराकर कब्जे में लेकर थाने पहुंचे। यहां एसपी को अचानक डीजे के साथ देख मौजूद पुलिस कर्मी दंग रह गए। उन्होंने हल्का दारोगा रंजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर को फटकार लगाया। संचालकों के खिलाफ मुकदमा लिखने का निर्देश दिया। एसपी ने हिदायत देते हुए कहा कि अगर डीजे बजते हुए मिला तो कार्रवाई करूंगा। इसके बाद वह मेहरौना घाट व चनुकी घाट का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव से मूर्ति विसर्जन की जानकारी ली। वहीं मधवापुर गांव के सामने दुर्गा पूजा का चांद कुछ युवा मांग रहे थे। इससे नाराज एसपी ने उन्हें पकड़ थाने को सुपुर्द कर दिया।