फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

करंट से मासूम की मौत

Sat, 05 Oct 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
deoria
मासूम की करंट के बाद अस्पाल में लोगों की भीड़ - फोटो : SALEMPUR
करंट से बच्चे की मौत, हंगामा
विज्ञापन

कोड़रा गांव का रहने वाला था कान्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। साढ़े चार साल का एक मासूम शुक्रवार को करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारवाले उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारवाले लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। भाटपाररानी थानाक्षेत्र के कोड़रा गांव के धनंजय पांडेय का बेटा कान्हा शनिवार सुबह दस बजे खेलते हुए घर के दरवाजे के पास गया। लोहे के दरवाजे में करंट आने के कारण वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह विद्युत कनेक्शन काटकर उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बीच परिवार के लोग अपना आपा खो दिए। बच्चे को लेकर अस्पताल में रोने लगे। फिर उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। इस बीच चालक से वाहन तेज ले चलने के लिए कहने लगे। आरोप है कि चालक की पिटाई भी किए। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद अस्पताल में भी परिवार के लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। कान्हा परिवार के लोगों का दुलारा था। दादा अवधेश पांडेय उसके बिना कभी नहीं रहते थे। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। कान्हा दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता धनंजय पांडेय झरना कुटी मंदिर के महंत हैं। घर के लोग प्यार से उसे कान्हा कहकर पुकारते थे। अस्पताल में फर्श पर बच्चे को गोद में लेकर जब लेटकर दहाड़ मारने लगे तो वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू टपकने लगे। हर कोई बच्चे की सुंदरता का बखान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed