फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria radical posturing of lawyers

देवरिया में वकीलों के तेवर उग्र

Wed, 26 Oct 2016 10:38 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 26 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Deoria radical posturing of lawyers
सिविल लाइंस रोड पर वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। लार कांड में साथी वकील की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन उग्र हो गया है। एक सप्ताह से न्यायिक कार्य से विरत वकीलों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व के चैंबर में गहमागहमी के दौरान शीशे टूट गए। वकीलों ने पहले कचहरी चौराहे पर जाम लगाया, फिर डीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान कुछ वकीलों की एसडीएम सदर और एएसपी से  तीखी नोकझोंक हुई। आधे घंटे से अधिक समय तक डीएम आवास पर हंगामा चला। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


लार के मेहरौना में भले ही अब स्थिति सामान्य हो रहा हो लेकिन देवरिया में मुद्दा अब भी गरमाया हुआ है। इसे लेकर जिला अधिवक्ता संघ और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकील हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि लार कांड में अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्र को बेवजह फंसाया गया है। उनकी रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। सात दिनों से आंदोलन कर रहे वकीलों में प्रशासन की तरफ से कोई पहल न किए जाने से नाराजगी साफ दिखी। सुबह वकीलों ने जुलूस निकाला और कचहरी चौराहे पर करीब 11 बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन


देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। कुछ देर बाद जुलूस के रूप में डीएम आवास पहुंचे। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। वकीलों ने डीएम आवास के सामने जाम लगा दिया। कुछ अधिवक्ता डीएम आवास के मुख्यद्वार पर पहुंच गए। उनकी डीएम आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। एसडीएम सदर ने बीचबचाव का प्रयास किया तो वकील उनसे भी उलझ गए। इसी बीच एक बाइक से दो पुलिसकर्मियों ने जाम के बीच से निकलने की कोशिश की तो वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया। पुलिस अधिकारियों एवं पीएसी के जवानों ने पहुंचकर बीचबचाव किया। कुछ देर में डीएम आवास पर एएसपी पहुंचे। नारेबाजी कर रहे वकीलों से उन्होंने तल्ख शब्दों में बात की। यह बात वकीलों को नागवार लगी। दोनों तरफ से हॉट-टॉक हुआ। बात देख लेने तक पहुंच गई। इस बहस के बीच वकील करीब 12.30 बजे जुलूस के रूप में कचहरी की तरफ चल पड़े। पीछे-पीछे बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान भी चल रहे थे। वकील कचहरी चले गए और पुलिसकर्मी कलेक्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed