{"_id":"66d11c82128000150809c32a","slug":"deoria-news-villagers-protested-against-removal-of-electric-pole-submitted-memorandum-deoria-news-c-208-1-sdn1004-133936-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्युत पोल हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्युत पोल हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के कनकपुरा गांव के देवी नगर वार्ड में ट्रांसफॉर्मर को लगाने और नहीं लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। इस पूरे मामले में बिजली निगम की हालत सांप-छछूंदर की बनी हुई है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कथित रूप से रास्ते में गाड़े गए विद्युत पोल को हटाने की मांग को लेकर कनकपुरा गांव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जेई को ज्ञापन सौंपा।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 2 के लोगों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पर जा पहुंचे। वे लोग प्रदर्शन कर आरोप लगा रहे थे कि वार्ड नंबर 6 देवी नगर में रास्ते की जमीन में विद्युत पोल लगा दिया गया है, जिसे वहां से हटाया जाय। राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद ही वहां ट्रांसफार्मर लगाया जाए। वहीं, इसी वार्ड के लोगों ने सभासद के नेतृत्व में दो दिन पहले ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया था।
उनका कहना था कि विद्युत पोल करीब 13 साल पूर्व से यहां है, जिसपर 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था। इस ट्रांसफॉर्मर से वार्ड के लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती रही है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद अब कुछ लोग इस जगह पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालो में रमेश, सोनू, पिंटू, गौतम, दीनानाथ, भृगुनाथ आदि शामिल रहे। जेई लवकेश सिंह ने बताया कि समस्या गंभीर है, दोनों पक्ष को बुलाकर समाधान किया जाएगा।