फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Ultrasound examination stalled in medical college, patients worried

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड जांच ठप, मरीज परेशान

Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Ultrasound examination stalled in medical college, patients worried
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड जांच ठप है। इसकी वजह से जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उन्हें जांच के लिए निजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में रेडियोलाजिस्ट की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मात्र दो रेडियोलाजिस्ट हैं। एक पुरुष और एक महिला अस्पताल में जांच करते हैं। ओपीडी के विभिन्न विभागों से प्रतिदिन करीब पचास से साठ मरीजों को अल्ट्रा साउंड जांच के लिए डॉक्टर भेजते हैं। रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। पुरुष अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर हैं। मरीजों को जांच केंद्र से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। रेडियोलाजिस्ट के तीन दिन बाद के आने पर जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

जरूरी होने पर कुछ मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें छह से आठ सौ रुपये कीमत देना पड़ रहा है। तरकुलवा के रामप्रवेश, बैतालपुर के मनोज कुमार, गौरीबाजार क्षेत्र की ज्ञांती देवी, रामलक्षन की सरिता, भाटपाररानी क्षेत्र के भरोसा आदि का कहना था कि जांच न होने से फिर आकर लाइन लगाना पड़ेगा। जांच हो गई रहती तो डॉक्टर को दिखाकर दवा ले लेता। आने-जाने में दिक्कत होती है। समय लगता है और पैसा खर्च होता है। जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है, जिससे मरीजों को सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से दिक्कत आई है। उनके आने पर जांच शुरू हो जाएगी। रेडियोलाजिस्ट की कमी है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल प्रयास कर रहे हैं। शासन को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed