{"_id":"66ce636feb851d61670e1286","slug":"deoria-news-two-private-hospitals-operating-without-registration-in-salempur-sealed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-133774-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो निजी अस्पताल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो निजी अस्पताल किया सील
Wed, 28 Aug 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
भरौली स्थित शिफा हेल्थ केयर सेंटर को सील कराते सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार।
सलेमपुर। डीएम के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी मंगलवार को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालाें पर छापे मारे। नगर में संचालित हो रहे बिना पंजीकरण वाले दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। टीम के पहुंचने की जानकारी होते ही नगर के अधिकांश अस्पताल संचालक ताला बंद कर भाग निकले।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मंगलवार की सुबह डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पताल की जांच करने निकले। टीम सबसे पहले नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली पहुंची, जहां शिफा हेल्थ केयर सेंटर में कुछ मरीज बैठे हुए दिखाई दिए। वहां मौजूद एक महिला से जब चिकित्सक और कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके बाद सीएचसी प्रभारी ने मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर निजी अस्पताल को सील कर दिया।
इसके बाद टीम नगर के वार्ड नंबर तीन भठवां धरमपुर में आलम क्लीनिक पर पहुंची जहां चिकित्सक कुर्सी पर बैठ कर मरीज देख रहे थे और 10 से अधिक मरीज बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कुर्सी पर बैठे डॉक्टर से कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात नहीं दिया। जिसके बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर क्लीनिक को सील कर नोटिस दिया। इसकी जानकारी होते ही अवैध रूप से संचालित कर रहे अस्पताल वालों में हड़कंप मच गया। टीम के आने की सूचना मिलते ही बिना लाइसेंस वाले क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि बार-बार मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर दोनों अस्पतालों की जांच की गई है। दोनों जगहों पर कुछ मरीज भर्ती कराया गया था। मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा कर दोनों अस्पताल को सील कर दिया गया है।