{"_id":"66e34c6c8c3144a6b40ee787","slug":"deoria-news-tube-of-ct-scan-machine-replaced-relief-to-patients-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-135106-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बदला गया सीटी स्कैन मशीन का ट्यूब, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बदला गया सीटी स्कैन मशीन का ट्यूब, मरीजों को राहत
Fri, 13 Sep 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन सेंटर की मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से छह दिन से जांच प्रभावित है। बृहस्पतिवार को एक्स-रे ट्यूब बदला गया, जिससे पूरे दिन जांच नहीं हुई। इसके कारण मरीजों को लौटना पड़ा। मशीन में आई दिक्कत के कारण सिर को छोड़कर अन्य हिस्से की जांच में ट्यूब पूरी तरह जलने का भय बना हुआ था। किसी तरह काम चलाया जा रहा था। मशीन के ठीक होने के बाद मरीज को सहूलियत होगी।
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की चौबीस घंटे सुविधा है। इमरजेंसी, वार्ड से लेकर ओपीडी में डॉक्टर जिन मरीजों की जरूरत समझते हैं उन्हें सीटी स्कैन कराने के लिए भेजते हैं। रोजाना करीब 55 से 60 लोगों की जांच की जाती है। इसमें सिर की जांच कराने वालों की संख्या अधिक होती है। बृहस्पतिवार की शाम को मशीन के एक्स-रे ट्यूब में खराबी आ गई। इसकी वजह से किसी तरह सिर की ही जांच हो पा रही थी।
शरीर के अन्य हिस्से की जांच में ट्यूब के जलने का खतरा था। ऐसे में पेट, सीना, कमर सहित शरीर के अन्य हिस्से की जांच नहीं हो पा रही थी। ऐसे में 20 से 25 मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा था। मंगलवार को इन हिस्सों की भी किसी तरह जांच हुई। बृहस्पतिवार को कंपनी के इंजीनियर ट्यूब लेकर पहुंचे और उसे बदलने में जुट गए। दोपहर बाहर बाद तक मरम्मत का कार्य चल रहा था। संभावना है कि शुक्रवार से मशीन काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद मरीजों की आसानी से जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
कोट
सीटी स्कैन मशीन में आई खराबी दूर करने के लिए इंजीनियर आए हैं। वह पार्ट्स बदलने में जुटे हुए हैं। इसकी वजह से जांच पर असर पड़ा। शुक्रवार से जांच शुरू हो जाएगी और मरीजों को सहूलियत होगी।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस