{"_id":"66cc39e0d8fbbfed8e00b3d9","slug":"deoria-news-shikshamitras-will-protest-in-lucknow-on-teachers-day-strategy-made-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133643-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्र लखनऊ में करेंगे आंदोलन, बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्र लखनऊ में करेंगे आंदोलन, बनी रणनीति
Mon, 26 Aug 2024 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बीआरसी सदर पर रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक मंडल संरक्षक रमेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पांच सितंबर को लखनऊ में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षामित्र टूट चुका है। लेकिन अपनी अस्मिता बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और हजारों की संख्या में पांच सितंबर को जिले से शिक्षामित्र हर संसाधन से लखनऊ पहुंचेंगे। जिला संरक्षक संजय पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र अल्प मानदेय पा कर शिक्षण कार्य कर रहा है। लगातार अनुनय विनय के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार संवेदनशील नहीं है। ऐसे में शिक्षामित्र आने वाले पांच सितंबर को आर पार की लड़ाई लड़ेंगे, इसमें देवरिया से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचेंगे।
बैठक में राम जोगिंदर भारती, जिला मंत्री राजनाथ यादव, संजय पांडेय, राम योगेंद्र भारती, विद्या निवास यादव, सुजीत सिंह, रमेश यादव, रामज्ञाश्री निवास मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, मंटू श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, विनय सिंह, रामसमुझ यादव आदि मौजूद रहे।