फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Salaries of 68 schools were stopped, 31 were reinstated after one month

Deoria News: 68 विद्यालयों का रोका था वेतन, एक माह बाद 31 का किया बहाल

Fri, 30 Aug 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Salaries of 68 schools were stopped, 31 were reinstated after one month
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारों की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। पिछले माह बीएसए ने 68 विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन को बाधित कर दिया था और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 31 विद्यालयों ने एक माह के अंदर 50 से अधिक छात्र संख्या बढ़ाई तो वेतन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 में बीते 27 जुलाई को लक्ष्य के सापेक्ष 68 विद्यालयों के नामांकन में वृद्धि नहीं होने को विभाग ने इसे शिक्षकों की लापरवाही माना था। 68 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों सहित कुल 325 लोगों का वेतन व मानदेय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया गया था। अगस्त माह की विभागीय समीक्षा में यह पाया गया है कि 31 विद्यालयों में एक माह के अंदर ही विद्यार्थियों की संख्या 50 से अधिक हो गई। विभाग ने इन 31 विद्यालयों का वेतन बहाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि छात्रों का नामांकन कम होने पर पिछले माह 68 विद्यालयों का वेतन बाधित किया गया था, एक माह के अंदर सकारात्मक वृद्धि भी हुई है। ऐसा करने वाले 31 विद्यालयों का वेतन बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया है। शेष 37 विद्यालयों में भी नामांकन में वृद्धि होने पर वेतन व मानदेय बहाली की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed