फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Police leaves for Kolkata with former district minister

Deoria News: पूर्व जिला मंत्री को कोलकाता लेकर रवाना हुई पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 05:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Police leaves for Kolkata with former district minister
देवरिया। नगर पंचायत लार के पिपरा वार्ड निवासी पूर्व हियुवा के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह व उनके पुत्र रितुदमन सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह कोर्ट के वारंट पर लार पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई, जहां हियुवा के पूर्व जिला मंत्री की तबीयत बिगड़ गई। यह देख पुलिस ने लार से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं उनके पुत्र को पुलिस टीम के साथ कोलकाता के लिए भेज दिया। इधर पुलिस अभिरक्षा में हियुवा के पूर्व जिला मंत्री का इलाज करवाने के बाद लार पुलिस ने रात में ही डिस्चार्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें भी लेकर कोलकाता पहुंच बाप-बेटे को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। दोनों के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीवीएस क्रेडिट सर्विस लिमिटेड ने लोक लेकर चुकता नहीं करने पर कई बार नोटिस भेजा। नोटिस मिलने के बाद भी दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय जूडिसियल मजिस्ट्रेट 10 टीएच कोर्ट कोलकाता ने दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। बृहस्पतिवार को लार पुलिस छापेमारी कर बाप-बेटे को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हियुवा के पूर्व जिला मंत्री के पुत्र रितुदमन सिंह को पुलिस टीम के साथ रवाना कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद अरुण कुमार सिंह को भी रात में ही कोलकाता के लिए लेकर पुलिस निकल गई। जहां दोनों को कोर्ट में लार पुलिस ने प्रस्तुत किया। लार इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम वारंट के आधार पर दोनों को कोलकाता न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद लार पुलिस वहां से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed