फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Police busy in locating the murderers from mobile location

Deoria News: मोबाइल लोकेशन से हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Sun, 08 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Police busy in locating the murderers from mobile location
एकौना। नगवा गांव में भैंस चराने गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता लगाने में जुटी है। अब पुलिस उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवा रही है। घटनास्थल पर भी मोबाइल का लोकेशन ढूंढा जा रहा है। शुक्रवार की रात एकौना पुलिस ने हत्यारोपी के घर जांच की, लेकिन कुछ मिला नहीं। घटना की रंजिश के पीछे बैंकाक में दो पासपोर्ट को लेकर पुलिस को सूचना देने का विवाद होना बताया जा रहा।
विज्ञापन

नगवा गांव के रहने वाले रामानंद यादव 65 वर्ष खेती करते थे। उनके पांच बेटे विदेश में रहते हैं। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे वह भैंस चराने के लिए राप्ती नदी के किनारे मराछी स्थान के पास गए थे। उनके गले से लेकर पेट तक नुकीले धारदार से चोट के निशान बने थे। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर गांव के रामहरख यादव, रामलखन यादव, राजू यादव, मंटू यादव और गौतम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में विवाद में एक शख्स का दो पासपोर्ट होने की सूचना पुलिस को देना बताया जा रहा है। जिसे दो साल पहले पुलिस ने बनारस एयरपोर्ट से पकड़ा था। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed