{"_id":"66d4cbbd83311bcbf40e4bc7","slug":"deoria-news-people-walking-in-the-morning-are-troubled-by-the-smelly-air-will-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-134145-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुबह टहलने वाले लोग बदबूदार हवा से परेशान, करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुबह टहलने वाले लोग बदबूदार हवा से परेशान, करेंगे आंदोलन
Mon, 02 Sep 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर से सटे ग्रामीण इलाकों के तरफ सुबह टहलने वालों की दुर्गंध से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हरियाली भरे रास्ते में स्वच्छ हवा की तलाश में जाने वालों को नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से गिराए जा रहे कूड़े ने संक्रमित बीमारी की आशंका से परेशान कर रखा है। दो माह से नगर के समीप गांव के मार्गों पर कचरे की बदबू से राहगीरों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही। ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर पंचायत प्रशासन की गाड़ी हर रोज कचरा गिरा रही है।
नगर से हर दिन करीब 16 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा को गिराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से 18 गाड़ियां लगाई गई हैं। सहनकोट परिसर के समीप बने मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर में नगर पंचायत प्रशासन कबाड़ गाड़ियों की रखवाली करा रहा है, जबकि कूड़े को नगर से निबही, नकईल, सेमरौना नरायनपुर और मदनपुर मार्ग पर गिराया जा रहा है। इन मार्गों के किनारे लगे पेड़ों को देखते हुए अहले सुबह सैर सपाटा करने लोग निकलते है, लेकिन सड़क के किनारे दुर्गंध फैलने से अब लोग टहलने से परहेज करने लगे है। छुट्टा पुश कूडे़ को पूरी सड़क पर फैला दे रहे। स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र भी कूड़ा करकट से परेशान हैं।
लामबंद हो रहे ग्रामीण करेंगे आंदोलन
अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने कहा कि आबादी के निकट कूड़े से फैल रही दुर्गंध को लेकर प्रशासन से तीन बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन बाज नहीं आ रहा है। प्रमुख मार्गों के किनारे कचरा गिराने से राहगीरों के अलावा गांव के लोग भी परेशान हैं। संक्रमित बीमारी की चपेट में बच्चे आने लगे हैं। जल्द ही तहसील का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
सेमरौना के ग्राम प्रधान शैलेष कुमार ने कहा कि गांव पहले ही इंसेफेलाइटिस का कहर झेल चुका है। आबादी के समीप कूडे़से जन हानि के अलावा फसलों को भी नुकसान हो रहा है। विरोध के बाद भी जबरन नगर पंचायत प्रशासन कूड़ा गिरा रहा। गांव वाले कूड़ा हटाने को लेकर आंदोलन करेंगे।
-- --
बोले जिम्मेदार
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन के लिए जमीन तलाश की जा रही है। इसके लिए निविदा भी निकाली गई है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को आबादी से दूर कूड़ा गिराने का निर्देश दिया गया है।