फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Pan masala stolen from Chauri Chaura Express recovered; six arrested.

Deoria News: चौरीचौरा एक्सप्रेस से चोरी हुआ पान मसाला बरामद, छह गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Pan masala stolen from Chauri Chaura Express recovered; six arrested.
भटनी। सलेमपुर और पीवकोल रेलवे स्टेशनों के बीच चौरीचौरा एक्सप्रेस से चोरी हुई दो लाख रुपये के पान मसाले को आरपीएफ ने रविवार की शाम को बिहार के कटेया से बरामद कर लिया। साथ ही, चोरी की घटना में शामिल छह आरोपी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने एक टाटा मैजिक को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर अनवरगंज -गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस से 20 अगस्त की सुबह सलेमपुर-पिवकोल के बीच करीब दो लाख रुपये पान मसाला चोरी हो गया था। शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम तकनीकी सहयोग और सर्विलांस की मदद से टीम ने चोरी के पान मसाला को बिहार के कटेया से बरामद किया। साथ ही आरोपी राजेश कुमार निवासी बिंदऔता, थाना महुआ, दिल्ली, कन्हैया शालीमार, दिल्ली, संतोष दुबे निवासी मझवलिया, विजयीपुर बिहार, भीमबाबू निवासी हैदरपुर, दिल्ली, चोरी का माल खरीदने वाला मुन्ना प्रसाद निवासी कटेया और टाटा मैजिक लोडर का चालक एवं मालिक सरजू प्रजापति निवासी विजयीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि चौरीचौरा एक्सप्रेस से चोरी गई समान के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed