फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, New Khushi Hospital located in New Colony sealed, no trained doctor found

Deoria News: न्यू कॉलोनी स्थित न्यू खुशी हॉस्पिटल सील, नहीं मिला कोई प्रशिक्षित डॉक्टर-पंजीकरण भी नहीं मिला

Sat, 17 Aug 2024 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

जिले में डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध अस्पतालों, क्लिनिक व जांच सेंटरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक हॉस्पिटल सील कर दिया गया। जांच के दौरान हॉस्पिटल पर कोई एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती नहीं मिली। साथी पैरामेडिकल स्टॉफ की जगह जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की तैनाती मिली।
 

विज्ञापन
In Deoria, New Khushi Hospital located in New Colony sealed, no trained doctor found
सांकेतिक

विस्तार

जिले में डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध अस्पतालों, क्लिनिक व जांच सेंटरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक हॉस्पिटल सील कर दिया गया। जांच के दौरान हॉस्पिटल पर कोई एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती नहीं मिली। साथी पैरामेडिकल स्टॉफ की जगह जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की तैनाती मिली।
विज्ञापन


डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिले में चल रहे अभियान के क्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी यादव शुक्रवार को पटल सहायक राय कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के साथ न्यू कॉलोनी स्थित न्यू खुशी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं है और न ही पंजीकरण के लिए कोई आवेदन किया गया।
विज्ञापन


मौके पर बरहज के जरार रमन गांव निवासी ममता यादव पत्नी संजीत यादव 11 अगस्त से भर्ती मिली। उसे सीजर से बच्चा हुआ है। जांच के दौरान मौके पर कोई प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। पैरा मेडिकल स्टॉफ के रूप में बनकटा की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनी पत्नी जितेंद्र की तैनात मिली। इतनी खामियां मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने उक्त हॉस्पिटल को सील कर दिया। इस दौरान हॉस्पिटल की संचालक शालू सिंह पत्नी सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed