{"_id":"66cc336c78b5acafe305803f","slug":"deoria-news-more-than-250-people-participated-in-cyclothon-for-better-health-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133634-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए 250 से अधिक लोग हुए साइक्लोथाॅन मेें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए 250 से अधिक लोग हुए साइक्लोथाॅन मेें शामिल
Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट पर रविवार की सुबह मारवाड़ी युवा मंच की ओर से साइक्लोथाॅन का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक लोगों ने पर्यावरण को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य बनाने के संकल्प के साथ साइकिल रेस में भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से पुलिस लाइन तक यह प्रतियोगिता मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित हुई।
खेलकूद और पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिट इंडिया मुहिम के तहत स्टेडियम ग्राउंड में साइकिल फॉर रन साइक्लोथाॅन का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश दिया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी रेस में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष विवेक कमानी ने बताया कि प्रतियोगिता में कोई विजेता या उपविजेता नहीं रहा, भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। महिला जागृति शाखा से रंजना केजरीवाल, नीता जाखोदिया ने सदर विधायक व नपाध्यक्ष अलका सिंह को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
इस दौरान उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम मरोदिया, श्याम सुंदर भगत, रमेश वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, हरेंद्र जायसवाल, विकास कानोडिया, रोशन नांगलिया, शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।