{"_id":"66d64bb33c8cfb9b4f07d6f4","slug":"deoria-news-misleading-news-is-being-posted-by-making-fake-facebook-id-shyam-sundar-deoria-news-c-208-1-deo1004-134272-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बनवाकर पोस्ट कराई जा रही है भ्रामक खबरें : श्याम सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बनवाकर पोस्ट कराई जा रही है भ्रामक खबरें : श्याम सुंदर
Tue, 03 Sep 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद बरहज के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने कहा कि पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने फेसबुक पर तीन-चार फेंक आईडी बनवाकर मेरे परिवार, मेरे मित्रों के खिलाफ झूठी, भ्रामक व अभद्र बातें करने का काम रहे थे। कुल लोगों द्वारा मैसेंजर पर झूठी व भ्रामक खबरें भेज कर फर्जी आईडी संचालक से पोस्ट कराया जाता था। इसका खुलासा तब हुआ जब फर्जी आईडी संचालक को यह पता चला की उसके ऊपर मुकदमा दर्ज होने वाला है, तो उसने एक पूर्व अध्यक्ष का पूरा चैट वायरल कर दिया। यह चैटिंग करीब दो महिनों से चल रहा था।
उक्त बातें अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को फर्जी फेसबुक आईडी मिस्टर रैबिट श्याम द्वारा एक पोस्ट वायरल किया गया। जिसको पढ़ने के बाद पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी मिस्टर रैबिट श्याम द्वारा पूर्व अध्यक्ष व कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के बीच पिछले कई महिनों से मैसेंजर पर मेरे परिवार व शुभचिंतकों के बारे में बातचीत हो रही थी। जिससे यह पता चलता है कि फर्जी आईडी को संचालित करने वाले का संबंध दुकानदार से है। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष व दुकानदार द्वारा फर्जी आईडी से परिवार के सदस्यों के बारे में बातें मैसेंजर पर की जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने फर्जी आईडी संचालक व दुकानदार के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।