फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Investigation team inspected the BHT of admitted patients.

Deoria News: जांच टीम ने खंगाली भर्ती मरीजों की बीएचटी

Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Investigation team inspected the BHT of admitted patients.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग के पांचवीं मंजिल के पानी की टंकी में शव मिलने की जांच सीडीओ प्रत्यूष पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शुरू कर दी है। मंगलवार को करीब तीन घंटे तक टीम रिकाॅर्ड रूम में जमी रही और करीब एक महीने के अंदर भर्ती मरीजों की बीएचटी को खंगाला।
विज्ञापन

इसमें जीआरपी की ओर से 17 सितंबर को भर्ती कराए गए लावारिस मरीज 18 सितंबर को वार्ड से गायब पाया गया, मगर उसके सिर पर चोट था, जो शव मिला है, उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। सिर्फ हाथ में सिरिंज लगी है। काफी माथा-पच्ची के बाद टीम की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

जांच टीम में सीडीओ, सीआरओ, सीओ सिटी, एडीएम और एसीएमओ शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पानी की टंकी के पास जो बेड शीट मिली है उस पर 25 सितंबर की मुहर लगी है, इसकी मदद से पुलिस तह तक जाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचटी में एक सप्ताह के अंदर कोई मरीज गायब नहीं मिला। लावारिस मरीज को 17 सितंबर को देवरिया की जीआरपी ने भर्ती कराया था। जीआरपी सिपाही का जीडी तलब किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है।
मेडिकल कॉलेज के भवन पर जहां पानी की टंकी है, वह मुख्य दरवाजे के ऊपर है। वहां जाने के लिए भवन के पश्चिम और दक्षिण दिशा के कोने वाली सीढ़ी या लिफ्ट का इस्तेमाल किया गया होगा। क्योंकि वहां जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है। छत पर लगे दरवाजा की कुंडी टूटी है, इसकी जानकारी तक जिम्मेदारों को नहीं थी।

जांच टीम के हाथ अभी कोई ऐसा साक्ष्य नहीं लगा है जिससे वह अज्ञात शव की पहचान या घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सके। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed