फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: If you see symptoms of TB, inform the team, get tested: CMO

टीबी के लक्षण दिखें तो टीम को दें सूचना, कराएं जांच : सीएमओ

Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: If you see symptoms of TB, inform the team, get tested: CMO
देवरिया। टीबी के रोगियों की तलाश कर उनका उपचार कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएफ अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जिले में 9 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज करेंगी। भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत की संकल्पना की गई है। अभियान के दौरान स्लम, घनी आबादी वाले क्षेत्र, मलिन बस्तियां, हाई रिस्क जनसंख्या (एचआईवी एवं डायबिटीज) अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार (जेल), मजदूरों, श्रमिक तथा टीबी मुक्त पंचायत जगहों को चिह्नित करते हुए) पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही संभावित मरीज के बलगम नमूने एकत्र कर उसकी जांच के लिए निकट के जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीज का गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जाएगा। अभियान में 49 सुपरवाइजरों के साथ 278 टीमें कार्य करेंगी। 22 डॉक्टरों को मानीटरिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 16 टीबी यूनिट कार्यरत है। बलगम की जांच के लिए 40 माइक्रोस्कोपी केंद्र स्थापित है, जहां बलगम की निःशुल्क जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में करीब 620 ट्रीटमेंट सपोर्टरों द्वारा क्षय रोगियों को उनके घर के नजदीक दवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में 2 सीबी नॉट मशीन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 7 ट्रूनॉट मशीन भी स्थापित है। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1800116666 पर संपर्क किया जा सकता है।
-----------------
संभावित क्षय रोग के लक्षण

-दो सप्ताह से अधिक खांसी

-दो सप्ताह से अधिक बुखार

-बलगम में खून आना

-भूख में कमी

-वजन का कम होना

-रात में पसीना आना

-गले में गांठ (लिंफनोड)

-महिलाओं में बांझपन की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed