फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Fortieth fair of Muharram held in Pipra, players showed their skills

Deoria News: पिपरा में लगा मोहर्रम का चालीसवां मेला, खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Mon, 26 Aug 2024 01:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Aug 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fortieth fair of Muharram held in Pipra, players showed their skills
भाटपाररानी। क्षेत्र के पिपरा बाबू पट्टी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का चालीसवां मेला संपन्न हो गया। विभिन्न क्षेत्रों से आये यूपी और बिहार के खिलाड़ियों ने लाठी, डंडा, बाना, बनैठी, सैफ, भाला, फरसा, तलवार, बंदिश, रंग, मैजिक आदि खेलों का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता में बनकटा ब्लाक के उसरा पार गाढ़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिहार के सिवान जिले की परसिया बुजुर्ग की टीम ने दूसरा व भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के सिरसिया बाबू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कृष्णदेव चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। संयोजक कमेटी के मु. मुमताज व डॉ. शमीम ने आए हुए अतिथियों व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान मकसूद भोपतपुरी, राघव तिवारी, लालजी सिंह, मधुसूदन द्विवेदी मृदुल, मुलायम यादव, प्रधानाध्यापक रामप्रवेश पाल, गफूर अंसारी, मौलाना सिराजुद्दीन, मु. हासिम, हाजी हसनजान,अब्दुल हमीद, जब्बार, इस्लाम, रुस्तम, नबी रसूल, मु. मुस्ताक, मिठाईलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed