{"_id":"66eca37951073e03390c0ce6","slug":"deoria-news-five-including-the-former-head-who-tied-the-couple-to-a-tree-and-beat-them-went-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1004-135650-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दंपती को पेड़ में बांध पिटाई करने वाला पूर्व प्रधान सहित पांच गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दंपती को पेड़ में बांध पिटाई करने वाला पूर्व प्रधान सहित पांच गए जेल
Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
पैकौली।
सुरौली थाने के परसा जंगल में पति-पत्नी को पेड़ में बांध कर पिटाई करने और लोहे के रॉड से दागने के मामले में आरोपी पूर्व प्रधान सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्तिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर बुधवार देर रात पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की थी।
उसरा बाजार निवासी उमाशंकर के पुत्र गुड्डू मद्धेशिया की पत्नी संजू देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका गोरखपुर से इलाज चल रहा है। 13 सितंबर की रात में वह घर से अचानक निकल गई और भटकते हुए परसा जंगल पहुंच गई। देर रात में अनजान महिला को देख ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी थी। पड़ोसी गांव की होने की जानकारी पर अगले दिन सुुबह परिजनों को सौंप दिया। फिर शाम को परसा जंगल का पूर्व प्रधान कमलेश यादव अपने दो साथियों के साथ उसरा बाजार पहुंच महिला संजू देवी व उसके पति गुड्डू को अपने गांव ले आया और दोनों को पेड़ में बांध कर पीटा और लोहे के रॉड से कई जगहों पर दाग दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो अपने गांव के प्रधान से संपर्क कर पति व पत्नी को आजाद कराकर घर लाए।
पिटाई से गंभीर महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व प्रधान कमलेश यादव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी ही थी कि पीड़िता के ससुर ने कमलेश यादव सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इनको भेजा जेल
सुरौली थाने की पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर परसा जंगल निवासी पूर्व प्रधान कमलेश यादव पुत्र बुद्धू यादव, प्रभुनाथ यादव पुत्र रामनरेश यादव, धर्मेन्द्र यादव पुत्र राम उग्रह यादव, शेषनाथ यादव पुत्र इंद्रजीत यादव और दुल्लम यादव पुत्र स्व. सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व ग्राम प्रधान की दहशत से एक किमी दूर चौकी पर भी नहीं जा रहे थे परिजन
14 सितंबर को पेड़ में बांध कर पति व पत्नी की पिटाई के बाद भी पीड़िता के ससुर ने कहीं शिकायत नहीं की। पूर्व प्रधान की दहशत इस कदर उसके मन में समाया था कि वह चाहकर भी पुलिस से शिकायत नहीं कर सका। पिता की पिटाई की सूचना के बाद उसके पुत्र ने पुलिस को फोन करना चाहा, लेकिन उमाशंकर ने उसे रोक दिया। इसके बाद किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही। उसरा बाजार से महज एक किमी की दूरी पर चौकी है। इसके बाद भी उमाशंकर ने कोई तहरीर नहीं दी। इसी बीच सुरौली थानाध्यक्ष अनिल कुमार को वायरल वीडियो की जानकारी हुई तो उसरा चौकी प्रभारी को पीड़ित के परिजनों से संपर्क करने का आदेश दिया। उसरा चौकी पुलिस ने जब पीड़िता के ससुर से घटना की जानकारी ली तो उमाशंकर ने पुलिस को तहरीर दी।
मेडिकल काॅलेज में इलाजरत महिला की हालत सामान्य
पूर्व प्रधान कमलेश यादव की पिटाई से घायल महिला संजू देवी की हालत खराब हो गई थी। उसके शरीर पर कई जगह गर्म रॉड से दागने के निशान मौजूद थे। इसके दर्द से कराह रही थी। यह देख परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी स्थिति सामान्य थी।
पूर्व में एक व्यक्ति की पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ने का दर्ज हुआ था मुकदमा
पेड़ में बांध दंपती को पीटने के आरोप में जेल जाने वाला परसा जंगल का पूर्व प्रधान कमलेश यादव पर पूर्व में भी तीन आपराधिक मामले दर्ज है। पेड़ में बांध कर पीटने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी वर्ष 2018 में रुद्रपुर कोतवाली में उस पर एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें उसने एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हाथ व पैर तोड़ डाले थे। पूर्व प्रधान पर पहला मामला वर्ष 2008 में रुद्रपुर कोतवाली में एससी-एसटी के तहत दर्ज हुआ था। वर्ष 2012 में दहेज प्रतिबंधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।